फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीबी चैंपियन शशि पाल सिंह और सर्वेश सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियंस को सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो टीबी चैंपियंस को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने निधौली कलां ब्लॉक के शशि पाल सिंह और मिरहची ब्लॉक की सर्वेश देवी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीबी चैंपियंस वे लोग हैं जिन्होंने टीबी जैसी गंभीर बीमारी को हराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया है। अब ये लोग अपने अनुभवों के माध्यम से उपचार करा रहे टीबी मरीजों को बीमारी से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उन्हें नियमित उपचार लेने और बीमारी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
जिले में अब तक 241 टीबी चैंपियंस बनाए गए हैं। इन्हें ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन इंपैक्ट इंडिया संस्था की ओर से किया गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पवन शर्मा, दिलीप शर्मा, जिला पीपीएम समन्वयक आशीष पाराशर और इंपैक्ट इंडिया संस्था की डिस्ट्रिक्ट लीड पूजा राठौर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें