फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इसौली बिजलीघर पर किसानों का धरना, एसडीओ-जेई को बनाया बंधक

Thu, 25 Jul 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
इसौली बिजलीघर पर प्रदर्शन करते किसान। संवादइसौली बिजलीघर पर प्रदर्शन करते किसान। संवादइसौली बिज - फोटो : इसौली बिजलीघर पर प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गई गांव में एक माह से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उनका गुस्सा फूट गया। इसौली बिजलीघर पर धरना देते हुए उन्होंने एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। इसके बाद एटा-टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। वहां पहुंचे जेई सुंदर सिंह को बंधक बनाते हुए बैठा लिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीओ गुलशन किशोर को भी बंधक बनाकर वहीं बैठा लिया गया। एसडीओ ने किसानों की बिजली समस्या का जल्द निस्तारण कराए जाने का वादा किया। लेकिन किसानों ने एक नहीं सुनी।
किसानों का कहना था कि जब तक जनपद मुख्यालय से कोई प्रशासनिक तथा विद्युत निगम का उच्चाधिकारी नहीं आएगा, तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों के आक्रोश को देखते हुए सकरौली थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। समस्या का निस्तारण होता न देख किसानों ने एटा-टूंडला राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने पहुंचे किसान अपने साथ विद्युत निगम के एसडीओ व जेई को भी पैदल अपने साथ ले गए। किसानों का आरोप था कि वे समस्याओं को लेकर पहले ही जाम लगाने की चेतावनी प्रशासन व विद्युत निगम को दे चुके थे। करीब एक घंटे बाद किसान माने और जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें