फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मूंगफली लदा लोडर वाहन पलटने से किसान की मौत, तीन घायल

Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक सुनील का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव अंबारी के पास सोमवार दोपहर 12:30 बजे मूंगफली लेकर मंडी आ रहा लोडर वाहन पलट गया। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव कुमरौआ थाना सोरों जिला कासगंज निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह घर से लोडर वाहन में मूंगफली लेकर निकले थे। गांव के ही उमेश, नीशू और सुनील (25) भी साथ में थे। सुनील एटा गल्ला मंडी में पल्लेदारी भी करते थे। गल्ला मंडी से पहले बाईपास पर गांव अंबारी के पास लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सभी किसान मूंगफली के बोरों के नीचे दब गए और चीखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों और राहगीरों ने सभी को निकाला और पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेज दिया। जांच के बाद चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
सुनील कुमार दो भाइयों में बड़े थे और तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं है। कोतवाली देहात पुलिस ने जांच की और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर हाईवे का यातायात सामान्य कराया। कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक सुनील का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें