एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मिहुता निवास सुभाष चंद्र (40) पुत्र बैंचेलाल की तालाब में गिरकर डूबने से बृहस्पतिवार देर शाम मौत हो गई। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पिता शाम करीब चार बजे खेतों की ओर गए थे। वहां का रास्ता तालाब के किनारे से है।
जिससे गुजरते समय पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो तलाश की गई। उन्हें तालाब में पड़े देखा गया। उन्हें लेकर सीएचसी अलीगंज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद