फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पंद्रह दिन बाद भी दर्ज नहीं हो सकी बलात्कार-हत्या की रिपोर्ट

Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में 26 अप्रैल की रात का शव मिला था। महिला के पति और पुत्र ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर गांव के लोगों सहित बसपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रामनगर गांव के किशोर ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव में खेत पर बने मकान में उसका परिवार एकांत में रहता है। आस पास कोई दूसरा मकान नहीं है। 26 अप्रैल की शाम को रिश्तेदारी में वह और उसके पिता हवलदार बरात में गए थे। उसकी मां देर शाम को शादी वाले घर में आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होकर घर पहुंची। रात में कुछ लोग दीवार फलांग कर घुस आए। जिन्होंने मां के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी।
सुबह पांच बजे घर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अपने हिसाब से बनवा ली। इस मामले में एसएसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन थाना प्रभारी ने उनको गुमराह कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराकर न्याय की मांग की। अमरदीप माथुर, गुड्डू भारती, सुनील कुमार, नीरज कुमार कनौजिया, आदेश दिवाकर, एडवोकेट इरफान अहमद, राजू राम रतन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें