फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज में बिना टिकट यात्रा करते 8 पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजस्व हानि रोकने के लिए प्रशासन व रोडवेज विभाग ने मंगलवार देर रात संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एटा डिपो की एक अनुबंधित बस में 8 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए जिससे विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा की सूचना पर एसडीएम सदर श्वेता सिंह व तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने अलीगंज रोड स्थित हरनाबली गांव के पास विभिन्न रोडवेज व अनुबंधित बसों की आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान एटा डिपो की बस में परिचालक शिवमंगल की बस से 8 यात्री बिना टिकट पाए गए।
मौके पर मौजूद एआरएम नरेश कुमार गुप्ता व टीआई ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित संविदाकर्मी परिचालक के विरुद्ध अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया तेज कर दी। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन कर राजस्व क्षति पहुंचाने वाले चालक-परिचालकों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

अभियान के बाद रोडवेज कार्यशाला में चालक-परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना टिकट यात्री पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की इस सख्ती के बाद मार्गों पर डब्ल्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें