महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र
- फोटो : संवाद
एटा। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि दोनों पालियों में पेपर आसान रहा। वहीं, पहली पाली में 376 और दूसरी पाली में 402 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले से प्रवेश दिए गए। शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र के साथ उनका आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में पहला पेपर वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा का था। प्रशिक्षुओं ने पेपर आसान बताया। पहली पाली में सभी परीक्षा केंद्र पर कुल 5620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 5244 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 376 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास का पेपर हुआ। दूसरा पेपर भी आसान रहा। इसमें कुल 5620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 5218 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। शेष 402 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
बोले परीक्षार्थी
प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय का पेपर हुआ। पेपर आसान रहा जिसकी वजह से सारे प्रश्न समय रहते हुए हल कर लिए गए। - प्रांशी
दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास का पेपर था। पेपर आसान रहा। हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जिन अभ्यर्थियों ने नियमित पढ़ाई की उन्हें पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं आई। - आवास
जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
- दिनेश कुमार, बीएसए व प्रभारी डायट प्राचार्य