एटा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज रविवार को एटा आए। कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हिंदुत्व की भावना के साथ आगे बढ़ें।उनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू, नागेश्वर मिश्र, सुभाष पांडे, राजकुमार पाठक का कार्यकर्ताओं ने सुन्ना नहर पर स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर बैठक का आयोजन किया गया। महंत मुकेश नाथ महाराज ने कहा कि हम सबको मिलकर गोरक्ष पीठ द्वारा संचालित सामाजिक समरसता के मिशन को आगे बढ़ाना है।
जाति-पात से परे होकर हिंदुत्व की भावना को लेकर आगे बढ़ना है जिससे हिंदू धर्म में भेद भाव को खत्म किया जा सके। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र मोहन सारस्वत, सह मंडल प्रभारी मोहित पाठक, जिलाध्यक्ष प्रभात कुलश्रेष्ठ, जिला महामंत्री संजीव सिंह चौहान, प्रकाश चंद भांति, जिला मंत्री मुकेश शर्मा, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।