फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर से लौट रही किशोरी को खींचकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला में एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अभिषेक निवासी जलालपुर सांथल थाना मलावन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ छेड़छाड़ की। 14 अक्तूबर 2024 को बहन परसोन मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। तभी रास्ते में एक भट्ठे के पास पहले से घात लगा कर बैठे अभिषेक व इसके साथियों ने उसको रोक लिया।
विज्ञापन

गालियां देते हुए खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगे और पीटना शुरू कर दिया, जब बहन ने जब विरोध किया तो गले में दुपट्टा डालकर जान लेने की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने थाना बागवाला पहुंचा, वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया, वहां से भी निराशा हाथ लगी। तब न्यायालय की शरण ली है और मुकदमा दर्ज हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें