मिरहची क्षेत्र में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्योता। संवाद
मिरहची। मरथरा से मिरहची तक सड़क के चौड़ीकरण होने के बाद बिजली के खंभे बीच में आ गए हैं। इनकी वजह से तेज गति से सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के बिजली के खंभे से टकराने की आशंका रहती है।
मरथरा से मिरहची-मारहरा होते हुए मोहनपुर तक सड़क के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है, जो मिरहची तक पूरा हो चुका है। मरथरा से मिरहची तक सड़क के चौड़ीकरण होने के बाद लोग तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। चौड़ीकरण के बाद बिजली के खंभे संड़क के बीच में आ गए हैं। बीच सड़क पर खड़े बिजली के खंभों से तेज गति से दौड़ रहे वाहनों के टकराने की आशंका है। क्षेत्र के शैलेश कुमार, मटरू सिंह, धर्मवीर, बालजीत, हितेश कुमार, चमन कुमार आदि ने सड़क के बीच में आए बिजली के खंभों को किनारे शिफ्ट किए जाने की मांग की है। एसडीओ विजय गुप्ता ने कहा कि बिजली के खंभे और लाइन शिफ्ट करने का काम चल रहा है, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद