फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती देखने जा रहे युवको से कोरोना की जांच के नाम पर लिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में कोरोना की रिपोर्ट पर रुपये लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल आए सेना की भर्ती देखने जा रहे तीन युवकों से किसी ने दो- दो हजार रुपये ले लिए। मामले का वीडियो वायरल हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सेना की भर्ती देखने जा रहे तीन युवक अपनी कोरोना की जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जहां युवकों ने सेना की भर्ती में जाने का हवाला देकर रिपोर्ट जल्दी देने की बात कही। इस पर अस्पताल के किसी व्यक्ति ने तीनों युवकों से दो- दो हजार रुपये देने की बात कही तो उन्होंने रुपये दे दिए। वहीं उन्हें रिपोर्ट जल्दी नहीं मिली। इस दौरान दो हजार में कोरोना जांच की रिपोर्ट का वीडियो बनकर वायरल कर दिया। युवकों द्वारा बताया जा रहा है पैथॉलॉजी कक्ष में एक युवक ने उनसे दो- दो हजार रुपये लिए हैं।
तीन लड़के आए थे वह स्टेटिक बूथ पर जांच कर रहे कर्मचारियों पर जल्दी सैंपल लेने का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि सैंपल जल्दी नहीं करोगे तो फंसा देंगे। जब लड़कों को बुलाया गया तो वह नहीं आए। -डॉ. आर के अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें