फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी साहित्य की जगह, हिंदी भाषा का पेपर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डॉ. भीम राव आंबेडकर विवि की परीक्षाओं में मंगलवार को व्यवधान आया। बीए तृतीय वर्ष की प्रथम पाली में हिंदी साहित्य की परीक्षा में पूछे गए अधिकांश प्रश्न हिंदी भाषा के हैं। यह आपत्ति दर्ज कराते हुए छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य ने शिकायत को सहीं मानते हुए विवि को रेफर कर दिया है। विवि ने इस पर विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में सुबह बीए तृतीय वर्ष का हिंदी साहित्य का पेपर था। विषय था हिंदी निबंध तथा अन्य गद्य विधाएं, इसमें तीस छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जैसे ही पेपर छात्रों के हाथों में पहुंचा उनका माथा चकरा गया। छात्रों का कहना है कि अधिकांश प्रश्न हिंदी भाषा के हैं। जिनका साहित्य से कोई मतलब नहीं है।
परीक्षा दे रहीं छात्रा पल्लवी, नेहा गुप्ता, प्रियंका यादव, तानवी, ज्योति आदि ने परीक्षा कक्ष में इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की तो उन्होंने प्राचार्य को जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि छात्राओं की शिकायत को तत्काल विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया है। वहां से आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें