फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भीषण गर्मी का असर, डिवाइडर पर लगाए गए पौधे सूखे

Sat, 08 Jun 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर को सुंदर बनाने के लिए जीटी रोड स्थित डिवाइडर पर पौधे (हैज) लगाए गए थे। लेकिन भीषण गर्मी के चलते ये सूख गए। ऐसे में नगर पालिका का प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित जीटी रोड के डिवाइडर पर अरुणा नगर से लेकर जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज से आगे तक पौधे लगाए गए थे। जिससे डिवाइडर हरा-भरा बना रहे और सुंदरता के साथ ही शहर में कुछ बेहतर बदलाव नजर आए। वर्तमान में डिवाइडर पर लगाए गए पौधे सूख गए हैं। इनसे पत्तियां टूटकर गिर रही हैं। पालिका कर्मियों की लापरवाही भी है कि जब पौधे अधिक संख्या में सूखने लगे तो पानी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

पानी लगाने का समय ठीक नहीं होने से पौधे सूखते जा रहे हैं। नगर पालिका कर्मियों की अनदेखी होने के चलते सबसे ज्यादा डिवाइडर के पौधों को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी का असर पौधों पर पड़ रहा है। डिवाइडर पर पानी लगाने के लिए एक टैंकर हर दिन के लिए निर्धारित किया गया है। लगातार देखरेख भी कराई जा रही है। अगर फिर भी कहीं लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें