फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हाथ-पैर बांधकर लूटा ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। युवक के हाथ-पैर और मुंह बांध उसे खेत में डालकर चार व्यक्ति ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी राजेश ने बागवाला थाने में शिवसिंहपुर निवासी आदेश सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि वह 24 जनवरी को 150 रुपये किराया तय कर चार लोगों को ई-रिक्शा में लेकर गांव अहमदाबाद के पास गया था। जैसे ही रामपुर कच्ची सड़क पर पहुंचे, तभी आरोपियों ने रिक्शा रुकवाकर मफलर से मुंह व हाथ-पैर बांध दिए और एक खेत में डाल दिया। इसके बाद आरोपी ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। बाद में वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उसके हाथ-पैर खोले। बागवाला थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें