फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसाटिप्पू नहर में एक बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद शिनाख्त नहीं हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। तीन दिन बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मिरहची थानाध्यक्ष जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे सूचना मिली की सिरसाटिप्पू नहर में पुल से लगभग दो किलोमीटर दूर एक शव पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर वह मौके पर गए और नहर से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य थानों में भी सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें