फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मी का वार, ओपीडी में लगी रही मरीजों की कतार

Tue, 10 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
एटा। पिछले तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, तेज धूप की वजह से लोगों की आंखों में भी दिक्कत होने लगी है। तीन दिनों में नेत्र विभाग में 150 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 1800 से अधिक मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार कराया। ओपीडी में कतार लगी रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों द्वारा पर्चा बनते देखे गए। दोपहर 2 बजे तक करीब 1800 से अधिक पर्चे बनाए गए। सबसे अधिक मरीजों की भीड़ नेत्र विभाग में देखी गई। यहां पर रोजाना 150 मरीजों की ओपीडी होती थी, वहीं, पिछले दो दिन से यहां पर 300 मरीजों की ओपीडी हो रही है। चिकित्सक अंजू ने बताया कि धूप व धूल मिट्टी उड़ने की वजह से लोगों को आंखों में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक फंगल, खुजली, सूखापन आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को धूल व धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।
बुखार, उल्टी दस्त के बढ़े मरीज
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में भी मरीजों की लंबी कतार लग रही है। यहां पर चिकित्सकों द्वारा सबसे अधिक उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीजों को दवा दी जा रही है। चिकित्सक शिवम ने बताया कि लू लगने की वजह से लोगों को हल्का बुखार आ रहा है। वहीं तेज मसाले व बाहरी खाना खाने की वजह से लोगों के पेट दर्द व उल्टी दस्त हो रहे हैं। उन्होंने बाहरी खाना व फास्ट फूड खाने से बचने के लिए मरीजों को सलाह दी। वहीं भीषण गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोग रहे बेहाल, रात में भी नहीं मिली राहत
एटा। गर्मी से लोग मंगलवार को दिन भर परेशान दिखे। सूरज की तपिश से सड़कों से गुजर रहे राहगीर झुलसन महसूस कर रहे थे। रात में भी राहत नहीं मिल सकी।
मंगलवार सुबह से ही गर्मी के प्रकोप के कारण बाजारों में कम भीड़भाड़ नजर आई। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से गरमाहट रात में भी बनी रही। वहीं मंगलवार को कई बार हुई बिजली ट्रिपिंग ने भी लोगों को परेशान किया। गांधी मार्केट, बाबूगंज, घंटाघर, हाथी गेट, सब्जी मंडी आदि बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटे जैसी स्थिति नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें