कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कर्मचारियों का लिया जा रहा सैंपल
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में सोमवार को 22 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1483 हो गई है।
कलक्ट्रेट में डीएम सहित दोनों एडीएम के पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। वहीं जिला कोर्ट में एक कर्मचारी, गांधी मार्केट में एक युवक, अंबेडकर नगर में एक युवक समेत 22 लोग पॉजिटिव मिले।