फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मारहरा सीएचसी पर चिकित्सक ने महिला से किया अभद्र भाषा का प्रयोग

Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा सीएचसी पर दवा लेने गई महिला से चिकित्सक ने अभद्र भाषा का प्रयाेग किया। मामले की जानकारी पर महिला के परिजन जा पहुंचे। उन्होंने आक्रोश जताया और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कस्बा निवासी एक महिला को कई दिन से बुखार आ रहा था। महिला ने बताया बुधवार को वह दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंची। यहां ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने उसे देखने के बाद पर्चा पर दवा लिख दी। उसने खून की जांच कराने की बात कही। इस पर चिकित्सक भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। मामले की जानकारी पर महिला के परिजन सीएचसी जा पहुंचे और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं तीमारदार गौरव भारद्वाज ने बताया सुबह पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाया और एक्स-रे कराने की बात कही। इस पर चिकित्सक ने कक्ष संख्या 2 और 4 में एंट्री कराने के लिए भेज दिया। वहां एंट्री कराकर वापस आया। तब तक बिजली चली गई। जब बिजली आई तो चिकित्सक उठकर चले गए। ऐसे में उसका एक्स-रे नहीं हो पाया। सीएमओ डाॅ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मरीज के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात संज्ञान में आई है। जांच करा चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें