फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: आज होगा माता महालक्ष्मी का घर-घर पूजन

विज्ञापन
गिफ्ट सेंटर पर इलेक्ट्रिक दिए और केंडल देखते ग्राहक ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दीपों का पर्व दिवाली बृहस्पतिवार का मनाया जाएगा। घर-घर धन की देवी माता महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। आकर्षक लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी की गई। दीये, मोमबत्ती, फूल सहित अन्य सजावटी सामान खरीदने के लिए लोग रात तक गिफ्ट सेंटरों और दुकानों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

बाजार में गुलाब बेहद कम, गेंदा 70 से 100 रुपये किलो
प्रतिष्ठानों और घरों को सजाने के लिए लोग व्यापक स्तर पर फूलों की खरीदारी करते हैं। मुख्य तौर पर गेंदा के फूलों से बनी लड़ी से सजावट की जाती है। जो 70 से 100 रुपये किलो तक में उपलब्ध है। जबकि गुलाब का फूल बेहद ही कम है। इसकी मालाएं भी गिनी-चुनी दुकानों पर उपलब्ध हैं। एक माला की कीमत 100 रुपये है। व्यापारियों के मुताबिक दिवाली पर जिले भर में करीब 500 कुंतल फूल बिक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें