फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी की गुमशुदगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 21 Jun 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दीपक फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के सकीट रोड स्थित जगन्नाथपुरी में युवक ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अंकित ने बताया कि छोटे भाई दीपक (22) की शादी 14 मई को जिला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र स्थित गांव बकावली निवासी चांदनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। 4 जून को चांदनी चाची बबली के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन बाजार में ही वह लापता हो गई। बबली ने इसकी जानकारी घर पर दी। इसके बाद परिजन ने उसकी काफी तलाश की। वहीं चांदनी के मायके में भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे सका। पत्नी के लापता होने के बाद दीपक मानसिक तनाव में रहने लगा था। वहीं उसके गुमशुदगी की प्राथमिकी भी कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई।
आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार युवक और उसके परिवार पर लड़की को खोजकर लाने का दबाव बना रहा थे, जिससे वह काफी परेशान था। वहीं अंकित ने बताया कि वह गाड़ी की कमानी की मरम्मत करता था। शुक्रवार रात करीब 11ः30 बजे खाना लेकर छत पर अपने कमरे में चला गया। इस दौरान उसकी ससुराल वालों से बात हुई। ससुराल वालों ने अपनी बेटी को खोजने का दबाव बनाया। तनाव के चलते उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपक फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें