फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर जैन संतों का अप्रैल में लगेगा महाकुंभ- मुनिश्री

विज्ञापन
बडे जैन मंदिर में प्रेस वार्ता करते जैनमुनि ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला में दिगंबर जैन संतों का अप्रैल माह में महाकुंभ लगने जा रहा है। भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई हैं। यह जानकारी मुनिश्री 108 विधेय सागर महाराज और विनयंधर सागर महाराज ने रविवार को बड़ी जैन धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

मुनिश्री ने बताया कि 28 अप्रैल से तीन मई तक जैन संतों का महाकुंभ होगा। इस दौरान 24 तीर्थंकरों सहित शताधिक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा बड़ी जैन इंटर कॉलेज में होगी। जैन धर्म के सबसे बड़े अनुष्ठान में 1008 इंद्र-इद्राणी और जैन-जैनेत्तर शामिल होंगे।
मुनिश्री ने बताया कि विशेष आकर्षण का केंद्र गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज का ससंघ 60 पिच्छीधारी जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश होगा। शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। कार्यक्रम में राजस्थान और कर्नाटक के बैंडों की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जाएंगी। दो मई को गणाचार्य श्री की जन्म जयंती का महामहोत्सव एवं जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें