फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम गृह पर रोते बिलखते परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस के जंगल में सोमवार सुबह पेड़ से युवक का शव लटका मिला। युवक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी सोनू (25) पुत्र सतेंद्र उर्फ गुड्डू का संदिग्ध परिस्थितियों में पवांस के जंगल में बेल के पेड़ से शव लटका मिला है। पिता ने बताया कि बेटे की शादी 28 जून 2017 को कृष्णा देवी पुत्री सुखवीर सिंह निवासी हरनावली थाना बागवाला के साथ हुई थी।
विज्ञापन

पुत्रवधू का कोई सगा भाई नहीं था, उसके पिता के हिस्से में 12 बीघा जमीन थी। इस पर चाचा जगवीर और संतोष की नजर थी। जमीन के लालच में जगवीर और संतोष ने षड्यंत्र रचकर सोनू की हत्या करने के लिए 21 अगस्त को उसे नोएडा से बुला लिया और पुत्रवधू के साथ हरनावली आने के लिए दबाव बनाया। इस षड्यंत्र में दोनों चाचा ने कृष्णा देवी, अपने भांजे रोहित व मोहित निवासी गांव समोखर थाना मारहरा को भी शामिल कर लिया। पांचों लोगों ने मिलकर गांव से दूर पवांस के जंगल में सोनू की हत्या गला दबाकर कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने सतेंद्र की तहरीर पर पांचों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें