फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लातपा युवक का शव बंबे में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक चेतन्य बाबू फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दो दिन से लापता युवक का शव थाना मलावन क्षेत्र स्थित बंबे में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है। युवक ईंट-भट्ठा पर मुनीम की नौकरी करता था।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला भगीपुर निवासी चेतन्य बाबू उर्फ लालू (26) पुत्र महेशचंद्र का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव नगला अगर स्थित बंबे से बरामद किया गया। भाई अंकित ने बताया कि चेतन्य कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर स्थित ईंट भट्ठा पर मुनीम का कार्य करते थे। शनिवार सुबह ड्यूटी पर गए, लेकिन रात तक घर न पहुंचने पर करीब आठ बजे उन्हें कॉल किया। उन्होंने थोड़ी देर में आने की बात कही। आधा घंटा बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो फिर फोन किया, लेकिन फोन बंद बताने लगा। जिसके बाद रात में ही तलाश शुरू कर दी गई। रविवार को कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
अंकित का कहना है कि चेतन्य के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इसको लेकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक मलावन पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक के बाइक सहित जिरसिमी नहर में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें