फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दौसा का दर्द- पत्नी और बेटी को खोने वाले मनोज की हालत नाजुक

Thu, 14 Aug 2025 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दौसा हादसे में पत्नी और बेटी को खोने वाले मनोज की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन के अनुसार उसको आईसीयू में भर्ती किया गया। खून की जरूरत पड़ने पर गांव से घर-परिवार के 5 लोग बृहस्पतिवार को जयपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

असरौली निवासी योगेंद्र ने बताया कि भीषण हादसे में पत्नी सीमा और बेटी बासू को खोने वाले मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बुधवार की देर रात हालत बिगड़ने पर मनोज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यहीं पर सौरभ और नैतिक भी भर्ती हैं। इसके साथ ही गांव की ममता, भावना और नितिन का दौसा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पल-पल खबर ले रहे परिजन
गांव में गमगीन माहौल में बैठे परिजन को जयपुर और दौसा में भर्ती घायलों की चिंता हो रही है। एक परिजन ने बताया कि दौसा अस्पताल में भर्ती एक बालिका की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक की लापरवाही सामने आई। फोन कॉल आने पर यहां से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी ने वहां के प्रशासन और भाजपा नेताओं से बात करते हुए लापरवाह चिकित्सक को हटाते हुए दूसरे डॉक्टर की तैनाती कराई है। जिससे कि बालिका को सही उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें