फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
बारहद्वारी पर लगा खराब हैडपम्प । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में कई सरकारी हैंडपंप खराब हैं। प्यास बुझाने के लिए लोगों केे भटकना पड़ रहा है। मोहल्ला शास्त्री नगर में हॉस्पिटल रोड पर और बारहद्वारी मंदिर के पीछे स्थित हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़े हैं। इनको रिबोर कराने की जरूरत है, लेकिन आज तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया। ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इन हैंडपंपों के अलावा दूर-दूर तक कोई अन्य हैंडपंप नहीं है। शास्त्री नगर के विजय सिंह ने बताया कि कई महीनों से हैंडपंप खराब पड़ा है।
विज्ञापन

कई बार इसकी शिकायत भी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। बारहद्वारी निवासी आरिफ बताते हैं कि महीनों से हैंडपंप खराब हैं, लेकिन किसी विभागीय अधिकारी को फर्क नहीं पड़ रहा है। गर्मी तेज पड़ने लगी है, लोगों को पीने के लिए दूर जाकर दूसरे नल से पानी लाना पड़ता है। जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि छोटी तकनीकी खामियों को पंचायत स्तर से लगातार सही कराया जाता है। कुछ हैंडपंप रीबोर होने के लिए हैं, जिसका प्रस्ताव जल निगम को दिया था, लेकिन उन्हें रीबोर नहीं कराया गया है। शासन हमें बजट देता है तो रीबोर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें