फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कक्ष में पहुंची भीड़, कर्मचारियों का छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना टीकाकरण के प्रति लोग जागरूक हो गए हैं। इसी के चलते टीकाकरण बूथों पर भीड़ हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह दस बजे ही बड़ी संख्या में लोग कक्ष के अंदर पहुंच गए। टीका पहले लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की करने लगे। इससे कर्मचारियों का पसीना छूट गया। बमुश्किल भीड़ को बाहर निकाल उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई। जैसे ही टीकाकरण शुरू किया गया, कक्ष में तमाम लोग जा पहुंचे। पहले टीकाकरण कराने को लेकर आपाधापी होने लगी। भीड़ देख कर्मचारियों ने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया। जिनके सहयोग से लोगों को बाहर निकाल दरवाजा बंद कर लिया। बाद में चार-चार लोगों को बुलाकर टीकाकरण के लिए प्रवेश दिया गया। एएनएम ज्योति ने बताया कि लोग बिना रजिस्ट्रेशन के आते हैं। ऐसे में पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। सोमवार को भीड़ अधिक हो गई। इसके चलते सभी को बाहर निकालना पड़ा। बाद में गेट बंद कर चार-चार व्यक्तियों को अंदर बुलाया और टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें तीन सौ डोज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें