तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर का अचानक पहिया जाम हो गया और ट्रैक्टर दीवार में
जा घुसा। ट्रैक्टर पर बैठे संदीप (28) की नीचे गिरकर मौत हो गई। जानकारी
पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अन्य सड़क हादसों मेें दो लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना रिजोर के गांव
मिर्जापुर सई निवासी संदीप ट्रैक्टर पर अन्य साथियों के साथ कोतवाली नगर के
मोहल्ला श्यामनगर में आए थे। रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर तेजगति में होने के
कारण पहिया जाम हो गया और ट्रैक्टर एक मकान की दीवार में जा घुसा, जिससे
दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर पर बैठा संदीप नीचे गिर पड़ा, जिसके ऊपर
ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों मेें अजेश
निवासी पटियाली कासगंज, भूपेंद्र निवासी मस्तीपुर पटियाली कासगंज घायल हो
गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।