फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में गई तीन की जान

Mon, 26 Dec 2016 11:12 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग में गई तीन की जान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अवागढ़-एका बॉर्डर स्थित फूटरिया नहर सुनारी पुल के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने परिवारीजनों के न आने तक शव को उठने नहीं दिया। सीओ, एसडीएम, विधायक, थानाध्यक्ष पहुुंचे और समझा कर जाम खुलवाया। तीनों में से कोई भी हेलमेट नहीं पहले था।
विज्ञापन

कस्बा सकरौली निवासी अजय प्रताप (18) पुत्र चक्रेश फौजी अपनी मां सर्वेश (50) और भांजी खुशी (8) के साथ जिला जेल में निरुद्ध भाई से मिलने आए थे। जेल में भाई से मिलने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अवागढ़-एका बोर्डर स्थित फूटरिया नहर, सुनारी पुल के पास पहुंचते ही आगरा की तरफ से आ रही रोडवेज ने रौंद दिया। हादसे में सर्वेश, अजय प्रताप की मौत हो गई, जबकि अजय की भांजी खुशी गंभीर घायल हो गई। घायल को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, चिकित्सक ने बालिका को भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद एकत्रित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिए। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही।  थाना पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। बाद में सीओ जलेसर केके सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, विधायक रणजीत सुमन ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। तीन मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वही एक साथ हुई तीन मौत से हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें