फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तोड़फोड़, लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव जखा के पूर्व प्रधान एवं खाद-बीज के कारोबारी धर्मेंद्र पर रविवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीटकर उन्हें अधमरा करने के बाद हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट की। लोगों के जुटने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। वहीं हमले में जख्मी पूर्व प्रधान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव जखा निवासी धर्मेंद्र की अस्पताल रोड पर खाद-बीज की दुकान है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी तीन वाहनों से 15-20 हथियारबंद लोग आए। इन लोगों ने आते ही पूर्व प्रधान पर हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से पिटाई की। पीट-पीटकर उन्हें अधमरा करने के बाद हमलावरों ने दुकान पर धावा बोला। तोड़फोड़ की। खाद-बीज उठाकर बाहर फेंकने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने नगदी आदि लूट ली। घटना से मौके पर दहशत फैल गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुटने लगे, तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले में घायल पूर्व प्रधान को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल गए। जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर चौकी पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें