फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का धावा, तीन को घायल कर की लूटपाट

Sun, 04 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
जख्मी हीरा चौहान से घटना की जानकारी लेते एसपी मुनिराज।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के क्षेत्र के बलुआ पोखरा (कलाफनपुर) बाजार में 6-7 की संख्या में बदमाशों ने शनिवार की रात लगभग एक बजे धावा बोला। एक महिला के शोर मचाने पर उसे मारपीट कर एक दूकान में बंद कर दिया। वहीं एक चाय के दूकानदार को ईंट से प्रहार कर घायल कर बेहोश कर दिया। एक अन्य व्यक्ति के जगने पर बदमाशों ने उसे भी मारापीटा। बदमाशों ने शराब की दूकान एवं सराफा की दो दूकानों सहित चार स्थानों से लाखों के माल की लूटपाट की। तीन स्थानों पर सिर्फ ताला ही तोड़ पाए लेकिन वहां से उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। लोगों के  शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल महिला सहित चाय के दूकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने पहुंचकर जायजा लिया और घटना के खुलासा का जल्द ही आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


   घोसी नदवासराय मार्ग पर स्थित बलुआ पोखरा बाजार में शनिवार की रात  लगभग एक बजे 6-7 की संख्या में बदमाश आए। सभी बदमाश मुंह पर गमझा बांधे हुए थे। बाजार में आकर सरकारी देशी शराब की दूकान का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 25 हजार नगद एवं कुछ शराब की पेटियां उठा ले गए। सेल्समैन विनोद ने बताया की दूकान में रखा लगभग चार पेटी शराब के साथ 25 हजाररुबदमाश ले गए हैं। इसके बाद बदमाश शराब की दूकान से आगे बढ़े तो रास्ते में अपने घर से बाहर लघुशंका के बहाने निकली राजमती देवी मिल गई। 

   बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और उसे पकड़कर सड़क लाए। बदमाशों ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद वह रवि वर्मा के सराफा की दूकान का ताला तोड़कर दो ग्राम सोने के जेवरात एवं आधा किलो चांदी के जेवरात ले लिए। घायल राजमती को बदमाशों ने उसी दुकान में धमकाकर बंद कर  दिया। रवि वर्मा के दुकान से सटे मिठाई के दुकानदार हीरा चौहान खटर पटर की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो  उनके  ऊपर टार्च जलाकर बदमाशों ने उन्हें ईंट पत्थर से घायल कर दिया।
विज्ञापन


   इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बदमाशों ने उनके मिठाई के दुकान में रखा 2 हजार लूट लिया। यहां से बदमाश आगे बढ़े शोर सुनकर अपने चाय की दूकान से फूलचंद्र चौहान निकले। बदमाशों ने इन्हें लात और मुक्के से मारकर घायल कर दिया। डर के मारे वह वहीं चुपचाप बैठा रहा। उसकी दुकान में भी बदमाशों ने तोड़फोड़ की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। यहां से बदमाश मुख्य सड़क सरायसादी मार्ग पर पहुंचे। यहां भाजपा नेता लालचन्द्र चौहान के कोटे की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन उनकी कैशबाक्स से कुछ भी नहीं मिला। 

  बगल में स्थित जवाहर वर्मा की सोने चांदी की दूकान का ताला तोड़कर वहां से आधा किलो  चांदी और 3 ग्राम सोने के गहने उठा ले गये। यहां से लूटपाट कर वह अरविन्द गुप्ता  की दुकान को तोड़ने का प्रयास करने लगे तो उनके परिवार के सदस्य जग गए। शोर मचाने पर इस पर अपराधी उन्हें धमकाए भी और असलहे से फायर करते हुये सरायसादी गांव की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायल हीरा एवं महिला राजमती को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित दूकानदारों की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें