फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का लेंटर गिरा, गृहस्वामी की मौत

Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लेंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नाथूपुर में सोमवार को दोपहर झूला खोलते समय नवनिर्मित मकान का लेंटर भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबने से गृह स्वामी की मौत हो गई। जबकि उसके तीन बेटे घायल हो गए। इनमें एक बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर के समय तब हुआ, जब गृह स्वामी अनार सिंह अपने पुत्र पिंकू (35), सोमेश (20), संतोष (18) के साथ मकान के डाले गए लेंटर को पकने के बाद उसका झूला खोल रहे थे। झूला खोलके समय ही लेंटर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में अनार सिंह और उसके तीनों बेटे दब गए। लेंटर गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घटना से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच लोगों ने मलवा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। इसमें अनार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीनों पुत्रों को घायल अवस्था में लेकर लोग सहावर के चिकित्सालय गए। यहां सोमेश की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना लगते ही आई पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें