फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगने पर मिली मौत

Sun, 05 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये मांगने पर डेयरी मालिक ने एक मजदूर की पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर मृतक के भाई ने मालिक के विरुद्ध दी है।
विज्ञापन

मलावन के गांव पुरा निवासी मुकेश (20) पुत्र मातादीन शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला अवंतीबाई नगर में एक डेयरी पर करीब दो साल से काम करता था। बताते है कि मुकेश ने दो साल से डेयरी मालिक से अपनी मजदूरी नहीं ली थी। जुलाई माह में मुकेश की शादी थी। इसके कारण मुकेश ने डेयरी मालिक से मजदूरी मांगी। लेकिन मालिक बहाना बनाकर भुगतान टाल रहा था। शनिवार शाम को वह मालिक से रुपये मांगने पहुंचा। मालिक ने रुपये न देकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने युवक को प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इलाज के कुछ देर बाद भी ज्यादा हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। देर रात परिवारीजन मुकेश को आगरा लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मामले की तहरीर मृतक के  भाई उमेश ने  डेयरी मालिक के विरुद्ध दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें