फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैदावार पर किसान की हार्टअटैक से मौत

Sat, 07 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
गांव रामनगर जिटौली की घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव रामनगर जिटौली में शनिवार सुबह खेत में अनाज कम होने पर किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों की माने तो किसान ने बैंक और गांव के ही कुछ लोगों से कर्ज लेकर गेहूं की फसल बोई थी। 
विज्ञापन

निधौलीकलां के गांव रामनगर जिटौली निवासी सहदेव (51) के पास छह बीघा जमीन थी। इस बार उन्हाेंने पट्टे की जमीन मिला कर करीब 15 बीघा के खेत में गेहूं की फसल बोई थी। भतीजे यदुराज ने बताया कि सहदेव ने बैंक और गांव के ही कुछ लोगों से कर्ज लेकर फसल बोई थी, लेकिन फसल अच्छी नहीं हुई। इसमें 60 क्विंटल गेहूं निकलने की उम्मीद थी लेकिन मात्र 20 क्विंटल ही गेहूं निकला। इस कारण वह काफी दिनों से परेशान थे। तनाव में उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। उन्होंने खेत पर ही झोपड़ी डाल रखी थी और वहीं पर सोते थे। यदुराज ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे यह खेत पर बैठे हुए थे, तभी उन्हे हार्ट अटैक हुआ। इससे उनकी मौत हो गई। किसान के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजन खेत पर गए, तो वह मृत मिले। परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर मृतक की पत्नी सरोज ने दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

मृतक के हैं पांच बच्चे
एटा। भतीजा यदुराज ने बताया कि मृतक के पास पांच बच्चे हैं। दो बेटियाें की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक बेटा शादी के लिए हैं। इनकी जिम्मेदारी पिता सहदेव पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें