फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से उड़ाया माल

Sat, 07 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया। एक दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। जयसिंहमऊ निवासी प्रमोद सिंह की तारुन-गोसाईंगंज मार्ग पर कीटनाशक व रिचार्ज कूपन की दुकान है।
विज्ञापन


रात को चोर शटर तोड़ कर अंदर घुसे और काउंटर बॉक्स का ताला तोड़ उसमें रखा सात हजार नगद के अलावा पांच हजार के रिचार्ज कूपन सहित एक ड्रम उठा ले गए। चोरों ने ड्रम को श्रीराम साहू के खेत में तोड़कर फेंक दिया। दूसरी घटना लालगंज बाजार निवासी रामजी गुप्ता के गल्ले की दुकान में हुई।

चोरों ने फखरपुर तिराहे मार्ग पर स्थित दुकान का शटर बल्ली से ऊपर उठाकर तोड़ दिया और दुकान में रखा दो बोरी सरसों, मसूर, गेहूं व साइकिल लेकर चलते बने। दुकानदार प्रमोद सिंह ने तारुन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें