फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमलाए, गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय जनता पार्टी एटा-कासगंज के संयुक्त जिलाध्यक्ष रहे जयप्रकाश पांडेय पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया। उधारी की रकम मांगने पर हत्या करने के इरादे से गोली चलाई गई। इसमें वह बाल-बाल बच गए। पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी और संगठन में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पीड़ित ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बरना निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय पुत्र नाथूराम पांडेय का आरोप है कि गांव के ही धीरज उर्फ अंशुल पुत्र राम नारायण ने तीन माह पूर्व 16 हजार 500 रुपये उधार लिए थे। रकम नहीं लौटाने पर तगादा किया गया। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे धीरज और संदीप पुत्र वीरेंद्र घर में घुस आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे और संदीप ने हत्या करने के उद्देश्य से तमंचे से गोली चला दी।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रहीं हैं। उन्होंनेे बताया कि वह 1991 से 95 तक और 2002 से 2007 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं, 2007 के अंत में बृज क्षेत्र कार्यालय में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई और किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव भी रहे। थाना जैथरा प्रभारी निरीक्षण सतपाल भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन

फोटो-11
झूठे मुकदमे का विरोध, एसएसपी से मिले
एटा। कोतवाली नगर में शुक्रवार को प्रवीन शुक्ला पुत्र विशंभर निवासी ईदगाह ने चौथ वसूली करने और फायर करने की रिपोर्ट देवेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी सराय मिश्र सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराई है। इस मामले को झूठा करार देते हुए देवेंद्र भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ रविवार को एसएसपी आवास पर पहुंचे और झूठे केस की निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा खत्म करने की मांग की गई। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महासचिव संतोष यादव प्रधान, बॉबी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें