फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद भी नहीं सुलझी सचिन हत्याकांड की गुत्थी

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में एसएसपी को ज्ञापन देकर लौटते शिक्षक- - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। चौदह दिन बाद भी शिक्षक सचिन सोलंकी की हत्या का खुलासा न होने से शिक्षकों एवं क्षत्रिय समाज ने आक्रोश है। संगठनों ने एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने संबोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र घटना के खुलासा एवं हत्यारोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। खुलासा न होने पर वे विरोध प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शांति नगर में आयोजित विश्व क्षत्रिय परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि चौदह दिन गुजरने के बाद भी सचिन सोलंकी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पा रहा। दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद भी पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। इससे क्षत्रिय समाज भय एवं आक्रोश है। शीघ्र खुलासा न होने पर परिषद आंदोलन को बाध्य होगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि शिक्षकों के साथ बढ़ रही घटनाएं शर्मनाक हैं। पखवाड़े बाद भी दिन दहाड़े हुई हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। वहीं शिक्षकों में भय एवं आक्रोश बढ़ रहा है। आक्रोश जताने वालों में राजेंद्र किशोर तिवारी, सूरजपाल वर्मा, विनय चौहान, ओमेंद्र चौहान, शेर सिंह शाक्य, आलोक वार्ष्णेय, कुशलेंद्रपाल सिंह, अजय पाठक, विनोद कश्यप आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें