फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की फिजा को शांत करने गया एटा का फोर्स

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मुस्लिम लोगों के साथ बैठक करते डीएम सुखलाल और एसएसपी सुनील कुमार - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद उठे विरोध के स्वर और सुलगती फिजा को शांत करने के लिए अलीगढ़ में एटा से भी फोर्स की मांग की गई। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद जिले से सैकड़ों पुलिस के जवानों के साथ अधिकारी भी भेजे गए हैं। अलीगढ़ स्थित एएमयू में केब के विरोध में कानून के विरोध में घटनाएं सामने आईं तो पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने एटा से फोर्स की मांग गई।
विज्ञापन

डीआईजी के आदेश पर एटा जिले से एक एएसपी, दो सीओ और सैकड़ों जवानों को अलीगढ़ भेजा गया है। एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान और सीओ सकीट रामनिवास फिलहाल अलीगढ़ के माहौल की निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि अलीगढ़ में छुटपुट विरोध की घटनाएं होने के बाद फोर्स मांगा गया था, इसलिए एएसपी, दो सीओ व पुलिस के जवानों को भेजा गया है।
जेएलएन पीजी कॉलेज ने मांगी पुलिस सुरक्षा
- नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में छात्र संगठनों की सक्रियता के बाद प्रशासन चौकन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं छात्र संगठनों की सक्रियता के बाद जेएलएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने एसएसपी को पत्र लिखकर कॉलेज पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। जिले के सबसे बड़े कॉलेज जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कॉलेज अनुशासन समिति संदिग्ध बाहरी लोगों पर नजर बनाए हैं। वहीं प्राचार्य प्रो.अनिल कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कालेज के पास पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

अमन-चैन कायम रखने में सभी का सहयोग जरूरी: डीएम
एटा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि नए कानून के दृष्टिगत जिलेभर में धारा 144 लागू कर दी गई है। सभी धर्म गुरुओं से अपेक्षा है कि वे जिलेभर में शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। जिलेभर में अमन, भाईचारा कायम रहना चाहिए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने धर्म गुरुओं से अपील की कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए जरूरी है कि सभी आपस मे मिल जुलकर रहें। किसी भी दशा में कानून को अपने हाथ में न लें, इसकी जानकारी एक-दूसरे को अवश्य दी जाए। एएसपी संजय कुमार, एसडीएम नंद लाल सिंह, क्षेत्राधिकारी राम निवास, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, चैयरमेन महमूद जुबैरी, अशरफ हुसैन, जहीर अहमद, मोहम्मद वारिस, नजीम मियां, उलेमा इकरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें