फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरेलू बंटवारे को लेकर दंपती को पीटा

Wed, 08 May 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव अमरगोजिया में घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बड़े व छोटे भाई और मां ने मिलकर बीच वाले भाई व उसकी पत्नी के साथ जमकर गालीगलौज की। विरोध किया तो दोनों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

घायल सचिन ने बताया कि वह पत्नी के साथ घर में सबसे अलग रहता है। बुधवार को घर में कुछ सामान रखा हुआ था, जिसको लेकर भाई सनी व रंजीत गालीगलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो मां सुनीता देवी भी भाइयों के पक्ष में बोलने लगीं। हमने कहा कि आप सब लोग बंटवारा कर दो, मैं तो वैसे भी अलग रहता हूं, जो भी सामान मेरा घर में रखा हुआ है, उसको बाद में उठा लूंगा। इसी बात पर यह सब लोग आग बबूला हो गए।
गालीगलौज करते हुए हाथ में लाठी-डंडे ले आए और हम पति-पत्नी पर टूट पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और हम लोगों को किसी तरह से बचाया। जिसके बाद हमने डायल-112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें