फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराशा: यूज एंड थ्रो बनते दिख रहे कोरोना काल के योद्धा, अनुबंध समाप्त; शासन से नहीं आया कोई आदेश

Sun, 31 Mar 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में कोरोना काल के योद्धाओं का अनुबंध समाप्त हो गया है। उनके नवीनीकरण के लिए शासन से कोई आदेश नहीं आया। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में निराशा है।
विज्ञापन
महिला की कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोरोना संक्रमण काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में 63 आउटसोर्सिंग कर्मी विभिन्न पदों पर भर्ती किए गए थे। 31 मार्च को उनका अनुबंध समाप्त हो गया। नवीनीकरण को लेकर कोई आदेश नहीं आया। ऐसे में कर्मी परेशान हैं।

विज्ञापन


आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सदर विधायक सहित सीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में बताया था कि कोरोना संक्रमण काल के समय डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर जिले में 63 कर्मियों को भर्ती किया गया था। 

कोरोना के समय हम लोगों ने दिन-रात कार्य किया। कोरोना के बाद जन आरोग्य मेला, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि में लगाया गया। यहां भी पूरी तन्मयता से कार्य किया। स्वास्थ्य विभाग में कई पद खाली पड़े हैं, जिन पर समायोजित करने की मांग हम लोग लगातार करते आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मामले में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। रविवार को कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया। परेशान कर्मियों ने बताया कि पूर्व में भी ऐसा हुआ था। बाद में उनका समय बढ़ा दिया गया था। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च को आउटसोर्सिंग कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया है। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में ही उनसे आगे कार्य लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें