फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम पर टिप्पणी पड़ी महंगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी दस लोगों को महंगी पड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्रीय विधायक के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। थाना मिरहची में भाजपा मंडल प्रभारी राकेश यादव निवासी नगला नथा ने तहरीर देकर पीएम, सीएम और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि कौशलेंद्र यादव निवासी नगला जवाहरी सहित 8-10 लोगों ने एक पोर्टल पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इसका एक वीडियो फेसबुक के माध्यम से वायरल किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद अशोभनयी टिप्पणी की गई है। वीडियो के फुटेज भी मुहैया कराए गए हैं। इसमें क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जो सामाजिक रूप से गलत है। न्यूज पोर्टल पर अमर्यादित भाषा का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी भाषा के उच्चारण के दौरान आवाज को म्यूट तक नहीं किया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें