एटा। जनपदभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 595 छात्र-छात्राओं को 20.96 लाख रुपये की छात्रवृत्ति के स्वीकृति पत्र बांटे गए। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि आजादी दिलाने में गांधीजी का योगदान सराहनीय रहा। वह सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चले। लाल बहादुर शास्त्री के समय में हरित क्रांति, परमाणु परीक्षण आदि सराहनीय कार्य हुए। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुनील कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) विवेक कुमार मिश्र, डिप्टी कलक्टर राकेश कुमार त्यागी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पीओ डूडा ललिता पाठक, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा, एसओसी भीमसेन यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुधाकर मैथिल, डीजीसी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
शीतलपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ौआ की कोल्ड चेन भगीपुर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू कुमारी ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। डॉ. नकुल राना, प्रतिरक्षण अधिकारी श्योराज सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षिक रविश सक्सेना, प्रेमलता सक्सेना, बीएचडब्ल्यू अंजलि गौतम, प्रेमलता राजूपत, रश्मि यादव, शांति देवी, टीकम सिंह, विकास पचौरी भी मौजूद रहे। मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने शिकोहाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में सत्संग किया। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में 15 यूनिट रक्तदान किया।
-----------------
कस्बों में भी दी बापू-शास्त्री को श्रद्धांजलि
सकीट/निधौली कलां: कस्बों में भी बापू-शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सकीट नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ अनुज कुमार मिश्रा, कोतवाली परिसर में कोतवाल सुभाष बाबू कठेरिया, पीएचसी में एमओआईसी डॉ. गौरव यादव ने ध्वजारोहण किया। निधौलीकलां में नगर पंचायत चेयरमैन देवलाल लोधी ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव ने ध्वजारोहण किया। वाईसी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम हुआ।