फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज: चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने को चला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक विंग में हुए विद्युत फॉल्ट के चलते सोमवार रात से बिजली गुल है। जिसे दुरुस्त करने के लिए चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी काम चलता रहा। जबकि बुधवार रात अस्थायी रूप से कुछ हिस्सों को आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के विद्युत पैनल में सोमवार रात कोई फॉल्ट आया और पूरे परिसर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद से फॉल्ट को तलाशने और सही करने का काम शुरू करा दिया गया। खराब हुए कुछ उपकरण स्थानीय स्तर पर न मिलने की स्थिति में उन्हें गाजियाबाद से मंगाया गया। बुधवार को नए पार्ट लगा लिए गए, लेकिन पूरी तरह मरम्मत नहीं हो सकी।
ऐसे में रात के समय कुछ हिस्सों में अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति संचालित की गई। जबकि बृहस्पतिवार सुबह से मरम्मत का काम फिर शुरू कर दिया गया। सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक ने बताया कि रात में आपूर्ति दी गई है। कुछ कमियां रह गई हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए बृहस्पतिवार को भी काम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें