फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चे की मौत के मामले में वार्ड बॉय और चपरासी पर केस

Thu, 24 Apr 2025 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी-खांसी से पीड़ित 8 वर्षीय बालक को 27 जनवरी को पीएचसी सेनाकलां (आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। वार्ड बॉय और चपरासी के विरुद्ध बच्चे के पिता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगला सुभान निवासी 8 वर्षीय प्रशांत को सर्दी के साथ खांसी की दिक्कत थी। 27 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ सेनाकलां पीएचसी पर दवा लेने गया था। परिजन का आरोप था कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंंचे। यहां उसे मृत बता दिया गया।
विभागीय मामला होने के कारण पहले जांच कराई गई। इसके बाद अब पिता सुवान सिंह उर्फ सुभान सिंह की तहरीर पर वार्ड बॉय जोगराज व चपरासी राजीव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें