फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मौसम हुआ सख्त, दस्त कर रहे पस्त

Thu, 24 Apr 2025 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम सख्त हुआ तो दस्तों ने लोगों को पस्त करना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में पेट रोगियों की संख्या में अचानक से इजाफा हुआ है। रोजाना 150 से अधिक लोग पेट की समस्या से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिक गंभीर हालत होने पर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को पेट रोग से जुड़ी समस्या के 155 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इन दिनों सुबह की शुरूआत चटक धूप के साथ हो रही है। दोपहर में तापमान और बढ़ जाता है। चटक धूप की वजह से लोगों में डिहाइड्रेशन की स्थिति बन रही है। शरीर में पानी की कमी होने पर लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। लोगों में उल्टी दस्त व पेट दर्द की समस्या हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 750 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 155 मरीज ऐसे रहे जो दस्त से परेशान थे।
मेडिसिन विभाग में मरीजों को देख रहे डॉ. प्रशांत गंगवार ने बताया कि मौसम के अनुसार दिनचर्या व खानपान बदल लेना चाहिए। गर्मी तेजी से बढ़ी है है। ऐसे में पेय पदार्थों, फल व सब्जियों का सेवन ज्यादा रखना चाहिए। ज्यादा वसा वाला भोजन नहीं करना चाहिए। इन दिनों उल्टी-दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं। गंभीर हालत होने पर वार्ड में मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी

- शुद्ध, ताजा और हल्का भोजन ही करें।
- अधिक से अधिक पानी पीएं।
- तला और मसालेदार अधिक न खाएं।
- बाहर के खुले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- खुले में कटे-रखे हुए फल न खाएं।
- संभव हो तो ओआरएस का सेवन करें।
- उल्टी-दस्त की शिकायत पर नमक-चीनी का घोल भी पी सकते हैं।
- दस्त होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें