फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे

Thu, 19 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में बस्ती रोड पर बृहस्पतिवार की शाम को एक पुराने मकान का जर्जर छज्जा बारिश के चलते गिर गया। छज्जे के नीचे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस्ती रोड पर पुराने एक बंद मकान के बरामदे में चाट का ठेला खड़ा था। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश होने पर अन्य लोग भी इस बरामदे में आकर खड़े हो गए। बरामदे के बाहर छज्जा है। उसके नीचे एक कार खड़ी थी। बारिश होने के समय अचानक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। कार के ऊपर छज्जे का मलबा गिरने पर वह क्षतिग्रस्त हो गई। बरामदे में खड़े लोग हड़बड़ाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें