फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राइवेट बस में कैंटर ने मारी टक्कर, 8 यात्री घायल

Sun, 24 Mar 2024 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बस में टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे बस में बैठे 8 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली से रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस में बैठकर लोग घर आ रहे थे। रास्ते में पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदुआ पर सुबह करीब 7 बजे पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसमें सवार अंशिका व अरुण कुमार निवासी डूडीवली कुचैला मैनपुरी, रामू, राजकुमार व संदेश निवासी जैथरा, सरिता देवी भदुआ, मनीष नगला जगी करहल व पंकज भोगांव मैनपुरी घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जिनमें से रामू और राजकुमार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। वहीं सेहत में सुधार होने पर अन्य घायल अपने गंतव्य को रवाना हो गए। दूसरी ओर शिकोहाबाद रोड पर निधौली खुर्द के पास डोरीलाल निवासी नगला धनी थाना कोतवाली देहात व हरिसिंह निवासी नगला भजुआ थाना रिजोर की बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसके चलते दोनों ही घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें