फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खस्ता हाल बसें, यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़

Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डिपो की खस्ताहाल बसें यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। इनके शीशे से लेकर फर्श तक टूटे हुए हैं। इसके बाद भी इनको विभिन्न मार्गों पर चलाया जा रहा है। जबकि कई चालक इन बसों को चलाने से मना कर चुके हैं।
विज्ञापन

डिपो की 5 बसें इस हाल में हैं कि किसी की खिड़कियाें के शीशे टूटे हुए हैं तो किसी की सीट खराब है। इतना ही चलने पर यह बसें कंपन करती हैं। यात्रा के दौरान कब और कहां बंद हो जाएं, कहा नहीं जा सकता। इन बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की जान गंतव्य पर पहुंचने तक सांसत में पड़ी रहती है।
एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम लोग कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों से कह चुके हैं कि इनका संचालन बंद कर दिया जाए। यह बसें आए दिन कहीं न कहीं रास्ते में बंद हो जाती हैं। जिसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों की फिटनेस के बारे में जानकारी एआरएम ही दे सकते हैं, हमें कुछ नहीं मालूम।
विज्ञापन


ठिठुरने हुए यात्रा करने करने को मजबूर यात्री बस की खिड़कियों के शीशे टूटे होने के वजह से यात्रियों को सर्द मौसम में ठिठुरते हुए यात्रा करनी पड़ रही है। यात्री सर्दी लगने की वजह से बीमार पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं एक बस का तो पीछे का बड़ा शीशा ही टूटा हुआ है, जिससे ठंडी हवा सीधी अंदर जाती है और सवारियों के साथ ही चालक परिचालक को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें