फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी वाले घर में मातम

Tue, 05 Nov 2024 10:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवातियान में ई-रिक्शा में करंट आने से उसके चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को उसकी बहन की शादी होनी है। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठी।
विज्ञापन

मोहल्ला मेवातियान निवासी सुभाष के घर में शादी का माहौल था। उनकी बेटी पिंकी शादी की बुधवार को बरात आनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। तभी सोमवार रात ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते वक्त पिंकी के छोटे भाई सौरभ (18) करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। जहां नाच-गाना चल रहा था, थोड़ी ही देर में चीत्कार मच गया। परिजन बेसुध जमीन पर पड़े युवक को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
जिस घर में बुधवार को बरात आनी थी उस घर के आंगन में मातम पसर गया। हाथ में मेहंदी-कंगन सजाए बैठी बहन और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया घर की महिलाएं रात 10:30 बजे मंगल गीत गा रहीं थीं। ढोल आदि पर नाचना-गाना चल रहा था। हर ओर खुशी का माहौल था। तभी यह हादसा हो गया और खुशियां गम में बदल गईं। रिक्शा सौरभ के बड़े भाई का था, जिसे वह चार्ज कर रहा था।
विज्ञापन

सौरभ दिल्ली में रहकर कोई नौकरी करता था। बहन की शादी को लेकर कुछ दिन पहले ही यहां आया था। उसकी मौत के बाद परिजन ने पोस्टमार्टम और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब मृत अवस्था में युवक को लाया गया था। उसकी मौत बिजली का करंट लगने की वजह से हुई थी।

टाली गई शादी
शादी के लिए घर की साज-सज्जा करा ली गई थी। द्वार फूलों और झालरों से सजा हुआ था। कार्यक्रमों के लिए टेंट आदि लगा था। सोमवार की रात भी डीजे पर गाने बज रहे थे और लोग खुशी में झूम रहे थे, लेकिन हादसे के बाद सब खत्म सा हो गया। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि बेटी की शादी को टाल दिया है। आने वाले किसी शुभ मुहूर्त में औपचारिक रूप से बेटी की विदा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें