फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह... तो बड़े ने दुल्हन को पीटा, बचाने आए भाई-बहन को भी कूटा

Sun, 19 Nov 2023 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया तो बड़े ने दुल्हन को पीट दिया। भाई-बहन बचाने आए तो उन्हें भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में युवक ने अलीगढ़ की महिला के साथ दो माह पहले प्रेम विवाह किया। युवक का भाई इस प्रेम विवाह के खिलाफ है। इसकी वजह से उसने शनिवार की शाम महिला की पिटाई कर दी। जब बहन व पति बचाने आए तो उनको भी पीटा। महिला ने जेठ-जेठानी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुसवा निवासी कुलदीप कुमार, इसकी पत्नी प्रीति और बहन विनीता पत्नी रोहित निवासी दिल्ली को पीटा गया है। कुलदीप ने बताया कि उसने चार सितंबर 2023 को प्रीति निवासी गांव खुशीपुरा थाना दादों जिला अलीगढ़ से प्रेम विवाह किया है। इसका भाई शीटू ने विरोध किया था। जब वह दंपती के रूप में घर रहने लगे तो कई बार झगड़ा भी किया। हम लोगों ने विवाद से बचने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: जब भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पकड़ा ब्रश... जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा
विज्ञापन


बताया कि भाई दूज पर बहन विनीता दिल्ली से घर आई थी। उसने बड़े भाई को समझाने का प्रयास किया तो शीटू ने सबसे पहले मेरी पत्नी प्रीती पर हमला कर दिया। जब बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा। इस वारदात के समय मैं गांव में था। घर पहुंचकर विरोध किया तो मेरे साथ भी पिटाई की गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रेम विवाह से नाराज व्यक्ति ने दंपती व अपनी बहन की पिटाई की है। महिला की तहरीर पर शीटू, इसकी पत्नी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें