फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: विवादित जमीन में नया दरवाजा लगाने को लेकर विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को मारी गोली

Sun, 19 Nov 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में विवादित जमीन में नया दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
जैथरा थाना, एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में दो पक्षों के बीच विवादित जमीन में नया दरवाजा लगाने को लेकर रविवार को झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष तमंचा लेकर मैदान में आ गया। उसने गोली चला दी। गोली दूसरे पक्ष के युवक हाथ में लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गांव राया में रविवार सुबह रघुराज अपने मकान का दूसरा दरवाजा रामदास की तरफ खोलना चाह रहा था। जबकि रामदास अपनी जमीन होने का दावा कर विरोध कर रहा था। रामदास के मुताबिक इस जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी इसमें दरवाजा खोला जा रहा था। रोकने पर रघुराज तथा उसका बेटा कमलेश मेरे परिवार की महिलाओं के साथ झगड़ने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: कलेजे का टुकड़ा पाने को थाने पहुंची मां... ससुरालीजन से बेटा दिलाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान कमलेश की पत्नी ने घर में रखा तमंचा लाकर कमलेश को दे दिया। कमलेश ने विपिन के गोली मार दी, जो उसके हाथ में लगी। घायल विपिन को परिजन जैथरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जहां डॉ. सुलेमान ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है। इलाज चल रहा है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें